मसूरी : प्रदेश आंदोलनकारी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमीचंद मंगला के आकस्मिक निधन की खबर से शहर में शोक का माहौल है. उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमीचंद मंगला का 75 साल की उम्र में देहरादून में निधन हो गया है. जिनका अंतिम संस्कार प्रेम नगर श्मशान भूमि में किया गया। अमीचंद मंगला के निधन से मसूरी में शोक की लहर दौड़ गई। कबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,महामंत्री कुशाल राणा, राज्य आन्दोलनकारी पूरण जुयाल, प्रदीप भंडारी, कमल भंडारी सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. किया था संगठनों और राज्य आंदोलनकारियों ने दुख जताया है।

ज्ञात हो कि अमीचंद मंगला मसूरी में बीजेपी के ऐसे नेता हैं जिन्होंने बीजेपी को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन और रामजन्मभूमि ईंट पूजा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और ऐसे समय में पार्टी का नेतृत्व किया जब भाजपा का कोई आधार नहीं था। ऐसे समय में उन्होंने पार्टी का प्रचार और विस्तार किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बरेली जेल में रहे। उनके निधन से बीजेपी को गहरा दुख हुआ है.

भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अमीचंद मंगला मसूरी में पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक थे, जिन्होंने परिस्थितियों से कभी समझौता नहीं किया और निडर होकर अपनी बात रखी। उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है उसे भरा नहीं जा सकता।