एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब, मसूरी के तत्वाधान में आज मसूरी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, मसूरी विधायक गणेश जोशी व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से किया गया। बता दें कि समारोह में सुनील सिलवार को पत्रकारिता के क्षेत्र में मसूरी गौरव सम्मान से नवाजा गया। जहां उन्होंने कहा कि यह सम्मान पाकर वह काफी खुश है और उनका हमेशा से ही प्रयास रहता है कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करे औऱ जनता की समस्याओं को आगे लाकर उनके समाधान के लिए कार्य करते रहें। साथ ही उन्होंने मसूरी एक्टिव प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियो का शुक्रिया अदा किया।
पत्रकारिता के लिए सुनील सिलवार को किया गया सम्मानित

