प्रसिद्ध फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती तृप्तिभट्ट ने बनाई फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे 2021 के सर्वाधिक लोकप्रिय 21 कप्तानों की सूची में जगह ।

प्रसिद्ध फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट सर्वे-2021 ने 50 सबसे लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है जिसमें उत्तराखंड के तीन जनपद प्रभारियों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, इन सभी अधिकारियों द्वारा लोक शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे द्वारा क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट जैसे 12 मापदंडों के आधार पर यह सूची जारी की गयी है।
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले इन सबसे लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की इस सूची में उत्तराखण्ड के तीन पुलिस कप्तानों द्वारा अपना स्थान सुरक्षित किया गया है जिसमें जनपद टिहरी गढवाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती तृप्ति भट्ट के साथ जनपद हरिद्वार के एसएसपी श्री सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस. एवं जनपद नैनीताल की एसएसपी श्रीमति प्रीति प्रियदर्शनी शामिल हैं।
इससे पूर्व हाल ही में श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल को उनके एसडीआरएफ में कमांडेट के पद पर कार्य करते हुए आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु FICCI द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के लिये प्रदान किये जाने वाले स्मार्ट पुलिसिंग स्पेशल ज्यूरी अवार्ड 2020 तथा राष्ट्रीय स्तर पर किसी गैर सरकारी संस्था द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाने वाला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2020 से भी सम्मानित किया जा चुका है।
कोविड के दौरान किए गए निरंतर कार्य एवं लाखों प्रवासियों के आवागमन को संभव बनाने के साथ-साथ कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय में आपदा राहत के साथ-साथ वृहद प्रशिक्षण, भोजन वितरण , कंट्रोल रूम संचालन, आइसोलेशन वार्ड ड्यूटी तथा 700000 प्रवासियों के आगमन हेतु पूरे देश के विभिन्न राज्यों के साथ समन्वय रखते हुए कोरोना काल में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु यह सम्मान श्रीमती तृप्ति भट्ट द्वारा प्राप्त किए गए हैं।
वर्तमान में जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नशे के विरुद्ध बड़ा अभियान जनपद पुलिस द्वारा छेड़ा गया है तथा नियमित रूप से अवैध शराब, स्मैक, चरस इत्यादि बरामद किए जा रहे हैं, साथ ही हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों का त्वरित अनावरण जनपद में लगातार हो रहा है।
अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था, उत्कृष्ट सोच, व्यवहार कुशलता, पीपल फ़्रेंडली, जवाबदेही इत्यादि 12 बिंदुओं उपरोक्त का मूल्यांकन करते हुए पूरे देश के समस्त जनपदों का मूल्यांकन कर जनपद टिहरी गढ़वाल में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।