टिहरी चंबा : वन मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी और नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला ने मंगलवार को चंबा के एक निजी होटल में सामुदायिक रेडियो हेवलवानी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया . वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गढ़वाली भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण में हेवलवानी अहम भूमिका निभा रहा है. कहा कि हमें अपनी संस्कृति के वाहकों का सम्मान करना चाहिए।
कहा कि युवा पीढ़ी ही अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा सकती है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। लोक गायिका मीना राणा, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, शिक्षक हुकुम उनियाल, शिल्पकार सर्वजीत खत्री, आईएएस वंशीधर तिवारी को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गढ़ भूमि सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र नगर प्रमुख राजेंद्र भण्डारी, चम्बा प्रमुख शिवानी बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य यलमा सजवाण,कवि सोमवारी लाल सकलानी,पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत,स्टेशन मैनेजर रवि गुसाई, सचिव राजेन्द्र नेगी, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी,लोक गायक पदम गुसाई, साब सिह सजवाण,रवि गुसाई,शक्ति जोशी,विशन सिंह भंडारी , शांति प्रसाद आदि उपस्थित थे।

