टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने रविवार को उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर टिहरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल रोग वार्ड, पीकू एवं नीकू वार्ड, फिजिशियन कक्ष, स्त्री रोग विशेष कक्ष, प्लास्टर कक्ष, प्रसूति कक्ष, इमरजेसी वार्ड, महिला वार्ड आदि कक्षों एवं उपकरणों  का निरीक्षण किया. कक्षों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देखकर संतुष्ट हुए । जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली.

उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उसके बाद अस्पताल में जिलाधिकारी द्वारा 41 लोगों का अल्ट्रासाउंड भी किया गया.

इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय जैन, सीएमएस उप जिला चिकित्सालय नरेन्द्रनगर डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे.