टिहरी : वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ट्रेजरी नई टिहरी के द्वि-तलाक कक्ष में रखे गए स्टाम्प अवशेष एवं कीमती सामान का अर्धवार्षिक निरीक्षण/सत्यापन शुक्रवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा किया गया. द्वि-तलाक कक्ष में सुरक्षित रखे गए जनरल स्टाम्पस, कोर्ट फी स्टाम्प, नकल स्टाम्प, विशेष चिपकाउ स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्पस, नोटरियल स्टाम्प , राजस्व टिकटों को रजिस्टर से मिलान कर जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।
साथ ही कीमती सामान की मिलान, सीलबंद दस्तावेज व सामग्री का भी निरीक्षण किया। साथ ही समय सीमा से अधिक के लिए रखी गई सामग्री के संबंध में वरिष्ठ कोषागार अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषधिकारी नमिता सिंह, कोषाधिकारी विदुषी भट्ट, सहायक कोषाधिकारी अरविंद चौहान आदि मौजूद थे ।

