टिहरी : नगर पंचायत गजा में जहां जैविक कचरे से कम्पोस्ट खाद को अलग किया जा रहा है वहीं अकार्बनिक कचरे को भी अलग किया जा रहा है वहीं जैविक और अकार्बनिक कचरे को अलग-अलग करने के साथ ही अकार्बनिक कचरे का पृथक्करण भी किया जा रहा है. अकार्बनिक कचरे से कांच, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, बायोमेडिकल कचरे को अलग करके जालों से केबिन बनाए गए हैं।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती व अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कचरे के प्रबंधन के अलावा वहां टिन शेड भी तैयार किया गया है, ताकि सूखे कचरे को अलग करने के बाद भी उपयोग में लाया जा सके.

गीला कचरा प्रबंधन के लिए आम जनता को भी जागरूक किया गया है कि घरों में खाद बनाई जा सकती है साथ ही नगर पंचायत द्वारा दो गड्ढे भी बनाए गए हैं ताकि उन्हें वहां रखा जा सके, इससे प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में मदद मिलेगी. तथा साफ-सफाई भी रखी जाएगी, अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती और अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शहर से दूर टिनसेड में कचरा प्रबंधन, निस्तारण का कार्य किया जाता है .
सूखा कचरा संग्रहण के बाद नगर पंचायत की आय बढ़ेगी, नगर पंचायत गजा के सभी व्यापारियों का सहयोग मिल रहा है और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान सफलता की ओर अग्रसर है.

