टिहरी गढ़वाल : मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस थाना थत्यूड़, जिला टिहरी गढ़वाल द्वारा नशामुक्ति/मादक अभियान चलाया गया पुलिस अधिकारी, जिला टिहरी गढ़वाल अवैध शराब के संबंध में छापेमारी के तहत की गई कार्रवाई के क्रम में अभियुक्त यशपाल सिंह पवार पुत्र सियाराम पवार निवासी ग्राम मोलधार थाना थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल जिला टिहरी गढ़वाल के समीप ग्राम मथलाऊं थाना क्षेत्र अंतर्गत तिराहा थत्यूड़ उम्र 23 वर्ष हाल पवार स्वीट शॉप शिव मार्केट थत्यूड के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी. आरोपी के आधार पर थाना हाजा में मु0अ0स0-24/ 2022 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम एक्ट दर्ज किया गया था।

नाम पता आरोपी :-
यशपाल सिंह पवार पुत्र सियाराम पवार निवासी ग्राम मोलधार थाना थत्यूड़ जिला टिहरी गढवाल उम्र 23 वर्ष हाल पवार स्वीट शॉप शिव मार्केट थत्यूडl
पुलिस दल
1-एसआई राहुल थापा
2- का0 314 नरेश तोमर
3- का0 36 मुकेश सिलोड़ी
देहरादून : अमजा की प्रदेश कार्यकारिणी गठित मीडिया काउंसिल गठन की मांग

