टिहरी गढ़वाल : शनिवार रात को MARUTI SWIFT DZIRE कार नंबर UP15DW-4616 जो चमियाला (घंसाली) से मेरठ जा रही थी, रात करीब 7:00 बजे मातली बैंड (NH-94 ऋषिकेश-धरासू) के पास चौकी नागणी (स्टेशन चंबा) क्षेत्र के पैराफिट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । कार का चालक गोपाल पुत्र सुरेंद्र पाल (उम्र 52 वर्ष) निवासी फूलबाग कॉलोनी, गढ़ रोड मेरठ जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश चला रहा था

तथा कार में 02 महिलाओं क्रमश:- (1)आरती बसलियाल (उम्र 29 वर्ष) व (2) स्वाति बसलियाल (उम्र 23 वर्ष) पुत्रीगण मोहन बसलियाल व उपरोक्त महिलाओं का भाई आयुष बसलीयाल (उम्र 18 वर्ष) समस्त निवासीगण माधवपुरम कॉलोनी दिल्ली रोड मेरठ, उत्तर प्रदेश सवार थे। हादसे में आरती बसलियाल सिर में  बाहरी चोट दिखाई दे रही है। बाकी सब सुरक्षित हैं।

वाहन का एक्सल टूट जाने के कारण वाहन चालू हालत में नहीं था। चौकी नागणी पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचने के बाद यातायात सुचारू करने के लिए घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवाएं, चंबा के माध्यम से जिला अस्पताल बोराड़ी, नई टिहरी और परिवार के सदस्यों को भी निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।