टिहरी गढ़वाल : प्रसिद्ध नाग देवता मेला, जहां देव देव जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई है, लोकप्रिय पर्यटन स्थल नाक की बाकी तलेटी में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया है ।

न्याय पंचायत श्रीकोट, ब्लॉक जौनपुर में आयोजित नाग देवता मेले में दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नाग देवता की डोली ग्राम भटवाड़ी से दोपहर बाद ढोल नगाड़े के साथ मेला स्थल पर
पहुंची ।
इस बार पारंपरिक तरीके से देव डोली को नचाया । महिलाओं ने जौनपुरी लोक नृत्य की छटा के साथ रासों व तांदी गीतों की प्रस्तुती दी ।
देव डोली सोमवार से 15 गांवों में अपने दौरे के कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जिसमें श्रीकोट गांव उनका रात्रि विश्राम हुआ ।
नाग देवता के पुजारी सुमन लाल सेम वाल ने दावा किया कि प्रसिद्ध नाग देवता अभी भी अपने वास्तविक रूप में दस फीट की ऊंचाई पर विराजमान हैं। और जो कोई सच्चे मन से नाग देवता के चरणों में जाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है। क्षेत्र की समृद्धि को प्रदर्शित करने के लिए, उन्होंने घोषणा कि 15 गांव में देव डोली भ्रमण यात्रा पर निकलेगी जो कि क्षेत्र के लिए बढ़िया है।
इस अवसर पर पुजारी सुमन लाल , शैलेन्द्र बिष्ट ,शास्त्री महादेव प्रसाद नौटियाल ,बलवीर सिंह बिष्ट ,लोकेंद्र उनियाल, प्रधान अर्जुन सिंह रावत , सुभाष सेमवाल ,बलवीर सिंह राणा, जयवीर सिंह बिष्ट, भरत सिंह आदि उपस्थित थे।

