टिहरी गढ़वाल , PAHAAD NEWS TEAM

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बढ़ रहे साईबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल निस्तारण हेतु जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में श्रीमति अस्मिता ममगांई, पुलिस उपाधीक्षक ‘ऑपरेशन’ साईबर के नेतृत्व में साईबर सैल, टिहरी द्वारा पीड़िता स्मिता निवासी SEC 3B 1/4 बौराडी, थाना टिहरी, टिहरी गढ़वाल के साथ हुई साईबर ठगी की राशि रूपये ₹ 14,000/- उनके खाते में वापस करायी गयी।

मामला दिनांकः 11-04-2022 का है जब पीड़िता स्मिता निवासी SEC 3B 1/4 बौराडी, नई टिहरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिश्तेदार बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर ₹ 14,000/- की धनराशि उनके बैंक खाते से आहरित कर ली गयी थी, जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा साईबर सैल, टिहरी गढ़वाल को दी गयी।

उक्त सूचना पर साइबर सैल द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर पीड़िता स्मिता उपरोक्त के बैंक खाते में ₹ 14,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।

बैंक खाते में अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़िता द्वारा टिहरी पुलिस की हृदय से प्रशंसा करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।

पुलिस टीम का विवरण:-

1-निरीक्षक नदीम अतहर, प्रभारी साईबर सैल, टि0ग0।
2-आरक्षी अजयवीर सिंह, साइबर क्राइम सैल, टि0ग0।
3-आरक्षी राहुल सरग्वाण, साइबर क्राइम सैल, टि0ग0।