नैनवाग, पहाड़ न्यूज़ टीम
थत्यूड़ से नैनवाग की ओर आ रही अअगलाड-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर अल्टों कार 800 पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है , जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है .
कार संख्या यूए07J 5801 पर अचानक पहाडी से बोल्डजर पत्थर की चपेट में आने से सीमा देवी पत्नी श्री संजय उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नैग्याणा के गर्दन में पत्थर लगने के कारण थाना कैम्टी के तहत जमुना पुल थत्यूड़ मोटर मार्ग बन्दरकोट के पास गम्भीर रूप से घायल हो गई । 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक है ।
घायलों की पहचान विनोद पुत्र श्री रास बिहारी उम्र 36 वर्ष ,आयशा पुत्री श्री संजय उम्र 5 वर्ष हल्की चोट लगी है । रास बिहारी पुत्र श्री सरना उम्र 58 वर्ष , हेमन्त पुत्र श्री कीर्तू उम्र 43 वर्ष (चालक) ग्राम नैग्याणा, पन्तवाड़ी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है ।
थाने कैम्टी के उ0नि0 बलवीर सिंह ने बताया कि अल्टों कार 800 पर पहाडी सें गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और फिर हम तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले गए। जहाँ उनकी हालत चिंताजनक है

