प्रतापनगर , PAHAAD NEWS TEAM
प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, लेकिन युवा अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं.
विधायक नेगी ने ग्राम पंचायत भरपुर में उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 13 लाख 93 हजार की लागत से निर्मित संस्कृति भवन का लोकार्पण किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह निकट भविष्य में संस्कृति भवन के क्षेत्र के संस्कृति प्रेमियों के लिए एक बेहतर मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि संस्कृति भवन में क्षेत्र के संगीत और वाद्य यंत्र प्रेमियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. लोक गायक गिरीश चौडियाटा ने कहा कि नवोदित लोक सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं के लिए संस्कृति मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रीता राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद रावत, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, राजेंद्र सजवाण, मनीष कुकरेती, रमेश बगियाल, विजय रांगड, राजेंद्र बोरा, मनभावन बगियाल आदि उपस्थित थे।

