टिहरी : टिहरी बांध के पवार हाउस में सफाई का काम करने वाली बसंत बहार रेस्टोरेंट कंपनी के 40 से अधिक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने नौकरी देते समय पावर हाउस के अंदर हर तरह की सुविधा देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली है.
कर्मचारियों के मुताबिक बसंत बहार रेस्टोरेंट कंपनी के मालिक ने उनकी सुरक्षा के लिए वाहन लगवाकर पावर हाउस तक आने जाने की बात कही थी. कंपनी ने अभी तक कर्मचारियों को पावर हाउस तक आने जाने के लिए वाहनों की सुविधा नहीं दी है।
जिसके चलते आज 40 से अधिक कर्मचारी बसंत बहार रेस्टोरेंट कंपनी के खिलाफ TSDC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. सभी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगी. कर्मचारियों का कहना है कि वे बिजली घर के अंदर सफाई का काम रोक देंगे, जिसकी जिम्मेदारी बसंत बहार रेस्टोरेंट कंपनी की होगी.

