टिहरी : नेल्डा गांव में चल रहे मां भराड़ी पीड़ी के सात साल के जागर के पूरे होने पर अतिथि के रूप में पहुंचे प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

विधायक नेगी ने इस मौके पर कहा कि धार्मिक मेले से आपसी सौहार्द बढ़ता है। ये मेले हमारी पहाड़ी संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में सुख-शांति की भी कामना की। मंदिर परिसर में दमाऊन के ढोल की थाप पर देवताओं ने नृत्य किया। जिसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि मां भगवती करुणा ममता का सागर है जिनके दर्शन मात्र से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते है ।यहां कण कण में देवता निवास करते हैं इसलिए इस पावन धरती को देवभूमि कहते हैं । उन्होंने कहा कि पौराणिक काल से यहां देवी देवताओं की स्तुति धार्मिक आयोजन किया जाता है जो कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

ऐसे आयोजन मेले कोथिग के माध्यम से विभिन्न शहरों देश विदेश में रह रहे लोग अपने गांवों की ओर आते है जिससे गांवो में रौनक रहती है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति गांव भाषा को जानने सीखने का मौका मिलता है ऐसे में इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है । हमारी ध्याण को अपने मायके में आने का मौका मिलता है और वो उनके लिए दुआएं दे जाती हैं

अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु पहुंचे। विधायक नेगी ने स्थानीय देवी-देवताओं की वंदना करते हुए स्थानीय लोगों से कहा कि वे स्थानीय देवी-देवताओं के संरक्षण में स्थानीय संस्कृति के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहें।

इस मौके पर हुकुम सिंह राणा, पूर्व एयर मार्शल विजय पाल सिंह राणा, मान सिंह रोतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्या सरस्वती कैंतुरा, नेल्डा प्रधान मनोहर लाल, पूर्व प्रधान दिनेश रावत, आशा सिंह, रमेश राणा, मकान सिंह खरोला, अजय पाल राणा, वीर सिंह खरोला, मनोज खरोला, किशोर सिंह मंदरवाल, प्रधान धारकोट पूनम देवी, मेहरबान सिंह नेगी, सूरत सिंह सजवान, खुशी लाल आदि मौजूद रहे।