टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

जिले के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत खेड़ा ग्राम पंचायत के डिबरी नामे तोक में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे दो घरों में उस समय आग लग गयी जब इस टोक में रहने वाले सभी लोग मज दुरी , और पशुओं के लिए चारा लेने गए थे. इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते है और घटना के समय घर पर कुछ ही बच्चे थे। गांव के लोग व परिवार के लोग जब यंहा पंहुचे तो दो घर जिनमे चार परिवार निवास करते थे जिनमे खिल्ला दास पुत्र गुरू दास, गंगा दास पुत्र गुरू दास, उत्तम दास पुत्र अमर दास, रतन दास पुत्र अमर दास के घर पूरी तरह जल कर राख हो गए थे । गनीमत रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण घर में बिजली का शॉर्ट सर्किट होना है। परिवार व ग्रामीणों ने उक्त सभी परिवारों के लिए सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है. इस घटना के बाद क्षेत्रीय राजस्व उप निरिक्षक घटना स्थल पर उपस्थित रहें।