टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

इस समय शादियों का सीजन होने के कारण शादियों के लिए टैक्सी वाहनों की बुकिंग से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

लंबगांव प्रतापनगर मोटर मार्ग पर पर्याप्त बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को टैक्सी वाहनों के सहारे यात्रा करनी पड़ती है। इस समय शादियों का सीजन होने के कारण शादियों के लिए टैक्सी वाहनों की बुकिंग से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों धनपाल सिंह,जोत सिंह, रमेश सिंह आदि ने बताया कि वे खरीदारी के लिए लंबगांव बाजार जा रहे थे, लेकिन उन्हें गांव से बाजार आने के लिए वाहन नहीं मिलने के कारण घंटों तक विश्वनाथ बस का इंतजार करना पड़ा. . लंबगांव प्रतापनगर मोटर रोड पर बस सेवा शुरू करने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इस समय शादियों का सीजन होने के कारण शादियों के लिए टैक्सी वाहनों की बुकिंग से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस सेवा शुरू करने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही है