टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदन नेगी, गवर्मेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, उप तहसील मदन नेगी और केंद्रीय विद्यालय संचालन की वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर डायट का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदन नेगी में डॉक्टर, स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी कक्ष, दंत शल्य कक्ष, प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया. गर्भवती महिलाओं के अस्पताल आने की भी जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में एंबुलेंस समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं व स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की जानकारी ली. इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों का हाल भी जाना है.
इस दौरान डॉ. ख्याति ने डीएम को बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस खराब है, अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है और लैब टेक्नीशियन भी नहीं है. नंदगांव से 108 एंबुलेंस सेवा संचालित है। कोविड के दौरान स्कूलों और गांवों में प्रतिदिन 150 स्वास्थ्य किट बच्चों को बांटी गई। गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से कैल्शियम, आयरन की दवाएं दी जा रही हैं। बच्चों को जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन डी आदि दवाएं दी जाती हैं।
गवर्मेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल मदन नेगी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षाओं में बच्चों से उनकी शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे और भविष्य में उनके सपनों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कक्षा 2 से 5 तक के कमरों, कंप्यूटर कक्ष, सीआरसी कक्ष, मध्याह्न भोजन कक्ष का निरीक्षण कर बच्चों को दिए जाने वाले राशन की जानकारी ली.
वहीं जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय चलाने की वैकल्पिक व्यवस्थाओं के संबंध में डायट का स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जलवाल मल्ला गांव में विद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया.

