टिहरी, PAHAAD NEWS TEAM

गजा-चाका रोड पर फलसारी के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि गजा से दो किमी आगे तहसील गजा क्षेत्र के अंतर्गत देवप्रयाग मार्ग पर फलसारी के पास एक मिनी बस संख्या- UK 12 PA 2324 बैक करते समय गहरी खाई (टिहरी सड़क दुर्घटना) में गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों घायलों को सीएचसी गाजा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर है.

हादसे में दीपक पुत्र भगत सिंह, ग्राम गजा, रवींद्र पुत्र चतर सिंह, ग्राम पसर पट्टी धमानस्यु और धर्मेंद्र पुत्र अबल सिंह, ग्राम माणदा,गजा घायल हो गये. वहीं, दीपक और रवींद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बौराड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।