टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
घनसाली विधानसभा की ग्राम पंचायत सेंदुल में एक गुलदार तार के जाल में फंस गया. यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने गुलदार को बचाया।
जानकारी के अनुसार सेंदुल के ग्रामीणों ने अपने खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों के चारों ओर तार का जाल लगा दिया था. जिसमें देर रात एक मादा गुलदार फंस गई। गुलदार के फंसने की सूचना पर वन अधिकारी व कर्मचारी फौरन गांव पहुंचे और गुलदार को रेस्क्यू किया.
रेंज अधिकारी पीएस चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सेंदुल गांव से मादा गुलदार को छुड़ा लिया गया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिस पर ग्रामीणों से दहशत न फैलाने की अपील की गई। वहीं गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

