धनोल्टी , PAHAAD NEWS TEAM
बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है. टिहरी प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से निर्माण कंपनी को चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कटिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन बुधवार को कंडीसौड़ तहसील के अंतर्गत खांड के ग्रामीणों द्वारा सुबह ढिकियारा गाड़ के पास NH-94 पर एबीसीआई कंपनी के निर्माण कार्य को रोक दिया . ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी सिंचाई नाला और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी. जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं दूसरी ओर सिंचाई गूल टूटने से उनकी सैकड़ों नाली जमीन बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बीआरओ व कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं. लेकिन ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे ग्रामीणों को काम बंद करने को मजबूर होना पड़ा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कंडीसौड़, तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बीआरओ व कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि एक सप्ताह के भीतर ग्रामीणों की पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति की जायेगी.और जब तक यह शुरू नहीं होता तब तक ग्रामीणों को टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सिंचाई गली के संबंध में कहा कि 12 मार्च तक प्रशासन, बीआरओ, सिंचाई विभाग और कंपनी द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा. इसके बाद समाधान निकाला जाएगा।

