टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

रोजी-रोटी की तलाश में टिहरी के यशपाल दुबई गए थे. वहां होटल में नौकरी मिल गई। तीन साल से दुबई के एक होटल में यशपाल काम कर रहे हैं। इनकी शादी 3 मई को है लेकिन यशपाल के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

यशपाल शादी के लिए उत्तराखंड आ रहे थे । 26 अप्रैल का टिकट लिया। जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। इसके बाद यशपाल को 27 अप्रैल का टिकट मिला। आज भी यशपाल को दुबई एयरपोर्ट पर रोका गया है। ऐसे में घरवाले इस बात को लेकर परेशान हैं कि यशपाल 3 मई को कैसे शादी करेंगे . घरवालों को अब यशपाल की जान-माल की चिंता सता रही है.

यशपाल टिहरी गढ़वाल जिले के हिंडोलाखाल में आमणी गांव के रहने वाले हैं. तीन साल से वह दुबई के एक होटल में काम कर रहे है। 3 मई को जब उनकी शादी तय हुई तो यशपाल को बड़े उत्साह के साथ घर वापसी का टिकट मिल गया। लेकिन उन्हें लगातार दो दिनों से दुबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। वृद्ध माता-पिता गांव में अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

क्या मदद कर पाएंगे बजरंगी भाईजान: जब कोई भारतीय दुनिया के किसी कोने में फंसा होता है तो ऐसे में सबसे पहले उस शख्स की मदद के लिए उत्तराखंड के ‘बजरंगी भाईजान’ का नाम लिया जाता है। उत्तराखंड के ‘बजरंगी भाईजान’ के नाम से मशहूर गिरीश पंत ने दुबई समेत पूरी दुनिया में फंसे हजारों भारतीयों की मदद की और उन्हें सकुशल घर पहुंचाया। अब उम्मीद की जा रही है कि गिरीश पंत इस मामले में भी मदद करेंगे.