थराली , PAHAAD NEWS TEAM
देवाल विकासखंड की एक आंगनबाडी कार्यकर्ता ने प्राथमिक विद्यालय देवाल की प्रधानाध्यापिका पर मारपीट का आरोप लगाया है. साथ ही अनुपस्थित तहसीलदार को अध्यापिका के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा गया है. आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ मारपीट व गाली गलौज की.
बता दें कि आंगनबाडी कार्यकर्ता तुलसी देवी ने एनटी देवाल को भेजे आवेदन में कहा है कि चार मार्च को जब वह प्राथमिक विद्यालय सरकोट स्थित अपने आंगनबाडी केंद्र पहुंची थी. इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन रानी ने उसे स्कूल के एक कमरे में संचालित आंगनबाडी केंद्र ले जाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिस पर उसने लिखित में आदेश मांगा तो उन्होंने मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया ।
वहीं मारपीट मामले में पीड़िता ने उप कलेक्टर थराली को पत्र लिखकर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका संघों ने भी प्रशासन से मामले पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

