थत्यूड जौनपुर , पहाड़ न्यूज टीम
आज ब्लॉक थत्यूड जौनपुर मे उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव में मरोड में नीतू उर्फ मिनाक्षी और नवाडीधार में नीता ने जीत दर्ज की है। नीतू उर्फ मिनाक्षी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिता को 112 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत मरोड में नीतू उर्फ मिनाक्षी को 164 व प्रतिद्वंती अनिता को 52 वोट मिले।
वही ग्राम पंचायत नवाडीधार में नीता को 103 व प्रतिद्वंदी राधा को 98 वोट मिले। नीता 5 मतो से विजय रही । दोनों तरफ 27 जून को मतदान हुआ था |
पंचायत निरीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत मरोड में उपप्रधान पद के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें नीतू उर्फ मिनाक्षी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिता को 112 मतों से पराजित किया। और वही ग्राम पंचायत नवाडीधार में नीता को 103 वोट मिले व प्रतिद्वंदी राधा को 98 वोट मिले। नीता 5 मतो से विजय रही ।

