उत्तरकाशी : भटवाड़ी मुख्यालय मे “ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटवाड़ी” के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राजकेंद्र थनवाण का विधिवत पदभार ग्रहण कार्यक्रम का समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी शामिल हुए। उधर, गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राजकेंद्र को शॉल ओढ़ाकर बधाई व शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय कांग्रेसियों ने बेरोजगार युवाओं की स्थिति का ज्वलंत मुद्दा उठाया और भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भटवाड़ी मुख्यालय पर धरना दिया.
इस बीच पूर्व विधायक व कांग्रेस की नई कार्यकारिणी ने आह्वान किया कि यदि प्रदेश की निरंकुश सरकार ने युवाओं की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो जिला व प्रखंड स्तर के अलावा गांव गांव तक भी लड़ाई लड़ी जाएगी .
इस अवसर पर कांग्रेस की ““हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा के तहत लोगों से कांग्रेस में शामिल होने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर अध्यक्ष उत्तरकाशी अजीत गुसाईं, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधीश पंवार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, सोबत राणा, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, पालिका सभाषद महावीर चौहान, सविता भट्ट, कविता जोगेला ग्राम प्रधान रैंथल सुशीला राणा, नटीण प्रधान महेन्द्र पोखरियाल, संजीव नौटियाल, सुनील रावत, अनिल राणा, संचालन धर्मेंद्र रावत ने किया।
उत्तराखंड: अब बाइक एंबुलेंस से जरूरतमंदों को पहुंचाया जाएगा अस्पताल, राज्य में जल्द शुरू होगी सेवा

