यमुनाघाटी ब्यासी बांध जलविधुत परियोजना से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव लोहारी के ग्रामीणों द्वारा आज लगातार 45वें दिन भी बांध स्थल पर धरना प्रदर्शन जारी रखा गया।
विगत 44 दिनों से आंदोलनरत ग्रामीण अपने अधिकारों की लडाई के लिए प्रयासरत हैं किन्तु वर्तमान प्रदेश सरकार को ग्रामीणों के अधिकारों की कोई चिन्ता नहीं है बल्कि इसके उलट प्रदेश सरकार तो ग्रामीणों के अधिकारों को कुचलने कार्य कर रही है,जिस गांव ने प्रदेशहित में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया उनके साथ अपने ही प्रदेश में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है,जिससे साफ़ जाहिर होता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार जन-विरोधी नीति अपना रही है तथा जनता के हितों को रौंदने का कार्य बखूबी कर रही है।
लोहारी के ग्रामीणों ने भी ठान लिया है कि जब तक उन्हें उनके अधिकार मिल नहीं जाते तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।