मसूरी मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में उत्तराखंड के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के 48वें जन्मदिवस पर 48 दीप जलाकर राधाकृष्ण मंदिर में भगवान भोलेनाथ से मुख्यमंत्री को आरोग्य और दीर्घायु की कामना की। मसूरी मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि राज्य सरकार 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भावनाओं के अनुरूप राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रयास कर रही है.

उत्तराखंड की जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मसूरी मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार को देवभूमि उत्तराखंड के विकास में पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की ईश्वरीय जनता के सहयोग से प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। राज्य सरकार बिना किसी विकल्प के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में अनिता पुंडीर, रीता खुल्लर, राजश्री रावत, प्रभा बर्तवाल, सुषमा रावत, मंजू चौहान,जलमा, राजेश्वरी भट्ट, मीना पंवार,राधा आनंद आदि महिला मोर्चा, की बहन मौजूद थी .

