उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला उत्तरकाशी का है, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। लेकिन धौन्तरी/उत्तरकाशी थाना पुलिस की राजस्व टीम रवाना हो गई है ।

बताया जा रहा है कि घटना उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर रातलधार बड़ेथ के पास उस समय हुई जब एक ट्रक सड़क से 100 मीटर नीचे गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. विस्तृत खबर के इंतजार में राजस्व टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रक कहां से कहां जा रहा था और ट्रक में कितने व्यक्ति सवार थे, इसकी जानकारी ली जा रही है।