देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के ज्यादातर शहरों में कोविड कर्फ्यू के दौरान हवा शुद्ध हो गई । हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले साल के लॉकडाउन की तुलना में हल्द्वानी और ऋषिकेश में कोविड कर्फ्यू के दौरान हवा ज्यादा शुद्ध हुई है. हालांकि, काशीपुर में वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मई में हुए लॉकडाउन में हल्द्वानी और ऋषिकेश का एयर क्वालिटी इंडेक्स 92-92 था, जो इस साल मई में क्रमश: 79 और 89 पाया गया. इसका मतलब है कि पिछले साल इन दोनों शहरों में लॉकडाउन में सब कुछ बंद कर हवा को शुद्ध किया गया था, इस बार कोविड कफ्र्यू में कई सेवाएं खुली होने के बावजूद हवा उससे ज्यादा शुद्ध पाई गई ।

दून-हरिद्वार में भी साफ हवा: इस साल मार्च में देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 था, जो मई में 127, मार्च में हरिद्वार में 120, जो मई में 101 दर्ज किया गया। काशीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक मार्च में 114 था, जो मई में बढ़कर 116 हो गया। रुद्रपुर ने मार्च में और मई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 119 दर्ज किया गया ।

मई में अधिक बारिश और हवा भी कारण

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. अंकुर कंसल ने कहा कि राज्य में अधिक बारिश और हवा बाहर की ओर चलना वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार का कारण हो सकता है, हालांकि कोविड कर्फ्यू भी एक बड़ा कारण है.

यह वायु गुणवत्ता सूचकांक दिखाता है

0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 हल्का खराब हो गया
201 से 300 खराब ।
301 से 400 बहुत खराब
401 . से ऊपर खतरनाक