देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के मसूरी में मसूरी एमपीजी कालेज की आवासीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और सामाजिक कार्यकर्ता बिल्लू बाल्मिकी ने गढ़वाल आयुक्त जिलाधिकारी और कालेज प्रबंधन से शिकायत की है. उनके द्वारा कॉलेज की अवासीय भवन पर कब्जा किए जाने को लेकर तत्काल जांच करने की मांग की है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आदित्य पटियाल ने कहा कि कॉलेज के आवासीय भवन का पूरा कब्जा जल्द नहीं रोका गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरेगी, उन्होंने इसको लेकर गढ़वाल आयुक्त जिलाधिकारी देहरादून को एसडीएम मसूरी के माध्यम से ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है । उन्होंने नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता अपने दबदबे का फायदा उठाकर अपने खास लोगों पर सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कराया जा रहा हैं, जिसका उदाहरण मसूरी एमपीजी कॉलेज का आवासीय भवन है.

बीजेपी मसूरी अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कॉलेज की संम्पति किसी बाहरी आदमी को नहीं दी जाएगी | विधार्थी हित में उपयोग होना चाहिए . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आदित्य पड़ियार ने कहा कि एमपीजी कॉलेज की संपत्ति को खुर्द -बुर्द करने की मंशा से पालिकाध्यक्ष मसूरी कॉलेज के हॉस्टल आवासीय भवन को अपने चहते व्यक्ति को देने की नीयत से बिना पालिका बोर्ड और प्रशासन की अनुमति से कार्य करवा रहे हैं । जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर अपने चहेते को इस भवन को देने की साजिश रच रहे है। कॉलेज के अवासीय भवन को दिये जाने को लेकर कॉलेज प्रबंध समिति की अनुमति भी नहीं ली गई है। उन्होंने कहा कि अगर कालेज की कोई भी किसी प्रकार से खुर्द-बुर्द की जाती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी.

मसूरी एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील पवार ने कहा कि कालेज के आवासीय भवन के एक भाग में बिना उनकी अनुमति के कुछ लोग घुस गए और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। प्रबंधन पाठ्यक्रम के लिए उन्होंने जो ढांचा बनाया था, उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा, वह इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे और कॉलेज के आवासीय भवन में हो रहे कब्जे को तत्काल रोकने की मांग करेंगे.

प्राचार्य डॉ. सुनील पवार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा इस भवन में होटल मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम के लिये श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को एक प्रस्ताव दिया गया था | उसके लिये कालेज प्रबंधन द्वारा पैसे भी जमा कर दिये गए हैं. उन्होंने राज्यपाल के स्तर पर कार्यवाही रोक दी है। .