मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा मसूरी मंडल ने अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा नगर पालिका के सफाई कर्मियों को 400 मास्क, 100 सैनिटाइजर व चार पेटी जूस वितरित किए। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी को कोरोना से मुक्त कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बार मसूरी ने शहर के कई लोगों को कोरोना महामारी में खो दिया है, जो दुखद है. मोहन पेटवाल ने मसूरी में कोरोना महामारी में किसी को भी कोई जरूरत होने पर उनसे संपर्क करने की अपील की ।

शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा मसूरी मंडल की ओर से अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने नगर पालिका परिषद की फ्रंटलाइन के कोरोना योद्धाओं के लिए नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट को सेनेटाइजर , मास्क और जूस के डिब्बे सौंपे. इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों समेत राजनीतिक दलों को मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बार मसूरी ने शहर के कई लोगों को खो दिया है जो कोरोना महामारी से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कोरोना संक्रमण में सक्रिय भूमिका निभा रही है और उनके कार्यकर्ता लगातार जनता की सेवा में लगे हुए हैं. कहीं लोग मरीजों को खाना मुहैया करा रहे हैं तो कहीं लोगों को उनके घरों में जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं. वहीं राज्य के मंत्री व विधायक गणेश जोशी भी मसूरी में सेवा कार्य कर रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने उप जिला अस्पताल में कोरोना अस्पताल बनवाया, पांच आईसीयू बेड बनाए, वहीं के प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजर, मास्क व ऑक्सोमीटर, थर्मामीटर पहुंचाये ताकि जरूरत पर उनका उपयोग जनहित में किया जा सके । उन्होंने आहवान किया कि मसूरी क्षेत्र में कोरोना महामारी में किसी को भी कोई जरूरत हो तो वह संपर्क करे । ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने शहर की लगातार सफाई, गली में दवा का छिड़काव आदि के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों की प्रशंसा की, जिससे मसूरी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं. इस मौके पर मंडल महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, धर्मपाल पंवार, रमेश खंडूरी, कपिल मलिक, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

युवा कांग्रेस ने ग्रामीणों को बांटी दवा

जिला देहरादून युवा कांग्रेस के महासचिव और एमपीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आशीष रावत ने अपने साथियों के साथ भट्टा गांव और आसपास के क्षेत्र में ग्रामीणों को लगभग एक हजार पीसीएम, विटामिन सी की दवा सहित मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया. साथ ही गांवों को सेनेटाइज भी कराया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया।

आप ने गांवों में चलाया थर्मल स्क्रीनिंग अभियान

आम आदमी पार्टी ने मसूरी के दूर-दराज के गांवों में डॉक्टरों की निगरानी में अभियान चलाया है. गांव-गांव जाकर थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन लेवल की जांच की जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पीरशाली ने कहा कि आप पूरी तरह से कोरोना महामारी से निपटने के लिए मैदान में है. पार्टी दूर-दराज के गांवों में अपने विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से ऑटो एंबुलेंस, दवाएं, राशन वितरण और मसूरी में कोविड पीड़ितों के लिए भोजन वितरण के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी कर रही है। ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।