देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
इस समय कांग्रेस की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से इस्तीफा देने को कहा, जिसके बाद गणेश गोदियाल ने पीसीसी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस की कमान गणेश गोदियाल के पास थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से पीसीसी के पुनर्गठन के लिए इस्तीफा देने को कहा है। जिसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया है।
वहीं इससे पहले चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई कर रहे हरीश रावत ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली थी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा था कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कौन पार्टी हार की जिम्मेदारी ले रहा है और कौन नहीं।

प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। इसके बाद गोदियाल ने पार्टी आलाकमान से इस्तीफा देने को लेकर पूछा था, लेकिन तब उन्हें आलाकमान से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला था. अब पार्टी अध्यक्ष के कहने पर गोदियाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
इस संबंध में रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट कर जानकारी साझा की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कहा था कि ‘हम पार्टी के हित में कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं. इसके बाद सीडब्ल्यूसी में शामिल नेताओं ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया और उनसे सांगठनिक चुनाव खत्म होने तक इस पद पर बने रहने का आग्रह किया.
उत्तराखंड में बीजेपी का वोट शेयर सबसे ज्यादा है। इस चुनाव में उसे 44.33 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी. कांग्रेस को 37.91 फीसदी वोट मिले। सीटों की बात करें तो उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इसमें बीजेपी ने 47 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें मिली हैं. अन्य पार्टियों ने भी चार सीटों पर जीत हासिल की है।

