देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM,

उत्तराखंड कांग्रेस से एक बड़ी खबर आई है. पुरोला से भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐसे में पुरोला और यमुनोत्री विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है.

उत्‍तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरी देंगे पूर्व सैनिकों को , 1 करोड़ मिलेंगे शहादत पर परिवार को

देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

आम आदमी पार्टी आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आप सरकार 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को देगी.

इस दौरान केजरीवाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनता से किए गए वादों को भी दोहराया है। उन्होंने राज्य की जनता से आप को वोट देने की अपील की है। मंच पर अरविंद केजरीवाल के साथ आप के सीएम फेस अजय कोठियाल और प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया समेत कई नेता मौजूद हैं.