टनकपुर 18 मई, PAHAAD NEWS TEAM
कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी एवं कायस्थ समाज के पदाधिकारियो से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री ने सभी सदस्यों से 31 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने भव्य राममंदिर के निर्माण पर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित पांडेय, नितिन गुप्ता, अतुल शारदा, संजय अग्रवाल, एलबी शर्मा, पंकज शर्मा, शुभम गौड़, अंकुर टंडन, पूनम कोहली, कांस्य समाज के अध्यक्ष राजीव मोहन सक्सेना, श्याम मुरारी, अरविंद तोपवाल आदि उपस्थित रहे।

