देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में 22 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा दी है. और सभी दल अब वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित कर रहे हैं. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और रैलियों पर रोक है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन-ब-दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर रोक लगा दी है।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल जनसभा के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया और उनके पेज पर कुल 321 लोग जुड़े थे । और जो भारतीय जनता पार्टी का आधिकारिक पेज है वह 340 से जुड़े थे। और इससे भारतीय जनता पार्टी बहुत परेशान है। और अगर यही मिजाज जारी रहा तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों को अपनी बात जनता तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. और जो लाखों कार्यकर्ताओं की बात करते हैं और अभी भी जनता को वर्चुअल तरीके से अपने साथ नहीं जोड़ पा रहे हैं। तो कहीं यह भारतीय जनता पार्टी के लिए तनाव भी पैदा कर सकता है।

अब देखना यह है कि चुनाव आयोग द्वारा जनसभाओं और राजनीतिक दलों पर से प्रतिबंध हटने तक सभी दलों को एक ही तरह से जनसभा को संबोधित करना होगा। भारतीय जनता पार्टी अब जनता को आकर्षित करने के लिए आगे की राह कैसे तैयार करती है। यह एक बड़ा सवाल होगा जिससे शीर्ष नेताओं की बात आम जनता तक पहुंच सके.