देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में ई-श्रम पोर्टल की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.

मुख्य सचिव (एसएस संधू) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-श्रम के तहत वर्तमान तक असंगठित कामगारों के जनपदवार पंकरण के कार्य में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में आने से श्रमिकों को मजदूरी का नुकसान होता है, इसे ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के पास पंजीकरण सुविधा प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क है। सीएससी केंद्रों को इसके लिए भारत सरकार द्वारा भुगतान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रमिकों को पोर्टल पर मुफ्त पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाए।