नैनबाग ,PAHAAD NEWS

कांग्रेस प्रदेश हाई कमान ने दर्शन लाल नौटियाल को जिला कमेटी टिहरी गढ़वाल की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना होगा। आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेठी ने दर्शन लाल नौटियाल को जिला कमेटी टिहरी गढ़वाल की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैनबाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। PAHAAD NEWS से हुई बातचीत में नव नियुक्त अध्यक्ष पार्टी हाई कमान का आभार जताते है, कहा कि उन्हें जो जिम्मदारी मिली है उसका निर्वह्न वह ईमानदारी से करेंगे। कहा उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती 2022 विधानसभा चुनाव है। कहा सबसे पहले जिले में संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को संगठित कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम किया जाएगा। कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान के मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और जन विरोधी नीति को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दर्शन लाल नौटियाल को नयी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।