धनोल्टी , PAHAAD NEWS TEAM
बीते दिन धनोल्टी के सिद्ध पीठ मां सुरकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। आज आसमान साफ होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का लुप्त उठाया .
इस साल की पहली बर्फबारी से मां सुरकंडा और धनोल्टी के आलू फार्म, व्यू प्वाइंट आदि स्थानों पर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की भारी आमद से होटल व्यवसाय और किराएदारों के चेहरों पर खासा उत्साह देखने को मिला। इस हिमपात से सेब उत्पादकों को बागवानी के क्षेत्र में भारी लाभ मिलेगा, साथ ही खेती वंडी से जल स्रोत रिचार्ज करने से पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी.
ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से निचले इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है. वही क्षेत्र के निचले गांव क्षेत्र में भी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है.

