विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अंचलाधिकारी विकासनगर वीडी उनियाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल्हाल सीमा पर उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की पुलिस के साथ सीमा बैठक की.

बैठक में दिए दिशा-निर्देश :; उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश की सीमा पर अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई, चुनाव के दौरान गुप्त रूप से सीमा पार करने के मार्गों को चिन्हित करना, वांछित एवं पुरस्कृत आरोपितों की गिरफ्तारी, चुनाव के दौरान निर्देश दिये गये चुनाव के दौरान काम में दखल डालने वाले पर कार्रवाई और निर्वाचन के दौरान बॉर्डर पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए ।

बैठक में एसएचओ विकासनगर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर, थानाध्यक्ष थाना कालसी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर, एसएचओ मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, एसएचओ पोंटा साहिब, एसएचओ पुरूवाला हिमाचल प्रदेश और सर्किल के सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे.