देहरादून 15 मई, PAHAAD NEWS TEAM
राजस्थान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीकर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ अपने युवा मोर्चा के दौरान कार्यकाल की यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जल्द ही युवा नेतृत्व की सरकार भाजपा बनाऐगी। इस मौके पर मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भी खिलाई।
इस अवसर पर उनके साथ यशपाल गुर्जर, संजय खीमड़, सुरेन्द्र मूढ, रामनिवास गुर्जर, सुमित गोयल, समीर चौधरी, सौरभ शर्मा, आशुतोष सैनी आदि उपस्थित रहे।
मसूरी उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : सरस्वती शिशु मंदिर को रोटरी क्लब ने दी 40 बेंच
मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
रोटरी क्लब ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को कक्षा में बैठने के लिए 40 बेंच प्रदान की। वहीं, स्कूल को चार कंप्यूटर देने की घोषणा की गई।

महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी के मंडल अध्यक्ष अजय मदान ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य उन लोगों के जीवन में बदलाव लाना है जिनकी रोटरी प्रशिक्षण के जरिए मदद कर रही है या उन्हें रोजगार से जोड़ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी जिस जरूरतमंद की सेवा में सेवा कर रही है, यदि भविष्य में सक्षम हैं तो समाज की सेवा में आगे आएं। उन्होंने कहा कि जब वे संभाग का कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न राज्यों के सरकारी स्कूलों में गए तो देखा कि उनके पास बैठने के लिए साधन नहीं है और छात्र स्वयं घर से टाट का एक टुकड़ा लाते हैं. यह देखकर उन्होंने तय किया कि अपने कार्यकाल में वे ऐसे स्कूलों में बैठने की व्यवस्था करेंगे और बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि वह स्कूलों में दस हजार बेंच देंगे. जिसके तहत अब तक सात हजार बेंच दी जा चुकी हैं और इसी कड़ी में मसूरी में 40 बेंचों का पहला बैच दिया गया है और अगले डेढ़ महीने में 300 बेंच मसूरी को मुहैया कराई जाएंगी. इस मौके पर उन्होंने स्कूल को चार कंप्यूटर देने की भी घोषणा की. इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष अर्जुन कैंतुरा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने मसूरी के जरूरतमंद स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए मंडल अध्यक्ष अजय मदान का विशेष आभार व्यक्त किया और मसूरी के लिए 300 बेंचों को स्वीकार किया, जिसकी पहली खेप सरस्वती शिशु मंदिर को दी गई । कार्यक्रम में सचिव सचिव संजय जैन, पूर्व मंडलाध्यक्ष रणवीर सिंह, शैलेंद्र कर्णवाल, सुशांत आहुजा, मनोरंजन त्रिपाठी, प्रार्चाय मनोज रयालआदि मौजूद थे.

