देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पार्टी के प्रदेश मुख्यालय देहरादून पहुंचे. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। गणेश गोदियाल ने यशपाल आर्य का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।
रिसेप्शन में विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे. यशपाल आर्य सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनसे संगठन को मजबूत करने का आह्वान करेंगे.

