हल्द्वानी ,पहाड़ समाचार टीम

कालाढूंगी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने जीत हासिल की है. बंशीधर भगत ने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान श्रीराम की कृपा से राजयोग मिला है। वहीं हरदा की हार पर उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुस्लिम विश्वविद्यालय बना रहे हैं, इसलिए जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है.

वहीं पुष्कर सिंह धामी की हार पर बंशीधर ने कहा कि राजनीति में हार जीतती रहती है. मुख्यमंत्री का फैसला सेंट्रल हाईकमान को लेना है, जो भी सेंट्रल हाईकमान तय करेगा। सभी उसका स्वागत करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि वोटिंग के दौरान उन पर कई तरह की कीचड़ उछाली गई, लेकिन लोगों ने इसे खारिज कर दिया और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. विरोध करने वालों को जनता ने बुरी तरह सबक सिखाया है और भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है।