उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन की वार्षिक आम सभा की बैठक देहरादून में हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक व रजिस्ट्रार सहकारिता ने भाग लिया। बैठक में प्रस्तावित किया गया कि दून सिल्क को बढ़ाया जाएगा। खेत से लेकर फैशन तक की कार्ययोजना पर काम होगा। फेडरेशन आने वाले साल में कारोबार को 7 करोड़ रुपये बढ़ाएगी।
बैठक में सिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह द्वारा प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि वर्ष 2021-22 में फेडरेशन द्वारा लगभग 8 करोड़ का व्यवसाय किया गया है और आने वाले एक वर्ष में फेडरेशन रु 15 करोड़ वार्षिक कारोबार के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां उत्तराखंड आलोक कुमार पांडेय ने प्रतिनिधियों और महासंघ को सुझाव दिया कि महासंघ को बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ विभिन्न गतिविधियों को अपनाकर कीट पालकों की आय बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
आम सभा की बैठक में प्रबंध निदेशक आन्नद ए०डी०शुक्ल ने ने सामान्य निकाय के सदस्यों के सामने दून सिल्क के ब्रांड विस्तार एवं प्रचार प्रसार के लिये आडियो / विडियों विज्ञापन, केता-विक्रेता सम्मेलन के साथ Farm to Fashion की नीति पर कार्ययोजना तैयार कर योजनावद्ध कार्य करने एवं इस वित्तीय वर्ष में 6 अतिरिक्त सेल काउन्टर खोलने का प्रस्ताव रखा गया , जिस पर आम सभा द्वारा प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक महासंघ पर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 28.63 करोड़ की देनदारी तय की गई है। अधिनियम, नियमों और उपनियमों के अनुसार शुद्ध लाभ रु. 2443724 को प्रस्ताव के अनुसार सामान्य निकाय द्वारा निस्तारित किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुमानित आय-व्यय अनुमान को विभिन्न मदों में 03.08 करोड़ रुपये की प्राप्तियों के विरूद्ध 2.70 करोड़ रुपये के व्यय के लिए अनुमोदित किया गया है।
निदेशक रेशम आनंद कुमार यादव ने किसानों के प्रतिनिधियों से विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की, प्रबंध समिति के सदस्यों और आम सभा को आश्वासन दिया गया कि विभाग द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.
पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने संघ की वर्तमान प्रबंधन समिति के कार्यकाल में किये गये कार्यों की प्रशंसा की और सुझाव दिया कि विभाग और संघ को समाज के सबसे गरीब तबके के कल्याण के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से और जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए. एवं विभागीय फार्मों को और अधिक उन्नत एवं उनका उचित प्रबंधन हेतु प्रयास करे।
वाइस प्रेसिडेंट सिल्क फेडरेशन ने निदेशक सिल्क से सभी विभागीय फार्मों पर सिंचाई सुविधा विकसित करने का अनुरोध किया, जिस पर निदेशक सिल्क ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन की चतुर्थ वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में कैण्ट विधायक सविता कपूर, अध्यक्ष चौ० अजीत सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह विष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष डी अब्दुल रज्जाक, समस्त प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यगण, विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखण्ड डा० आलोक पाण्डेय, आनन्द कुमार यादव, निदेशक रेशम, आनन्द एण्डी० शुक्ल, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड को-आपरेटिव रेशम फेडरेशन सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

