मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
कांग्रेस ने मसूरी में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा. कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा. पूर्व विधायक राजकुमार ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की गलत नीतियों से लोगों की जान जा रही है.
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना के कहर से भारी नुकसान हुआ है. लेकिन सरकार उनसे सबक नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर को लेकर लगातार संकेत दिए जा रहे हैं, लेकिन सरकार कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि मानसून की पहली बारिश ने उत्तराखंड को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी रही |
पूर्व विधायक राजकुमार ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तीरथ सिंह रावत की सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है . क्योंकि वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीरथ रावत उपचुनाव लड़ने से डरते हैं और उन्हें अपनी हार का डर सता रहा है।महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा. पूर्व विधायक राजकुमार ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की गलत नीतियों से लोगों की जान जा रही है

