देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
देश के साथ-साथ राज्य में कोराना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना ने अब तक न जाने कितने लोगों की जान ली है। आज धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की बेटी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हरीश धामी की बेटी को बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज धामी की बेटी ने दून अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल, उनके शरीर को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हरीश धामी की बेटी लॉ की छात्रा थी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने हरीश धामी की बेटी की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में ईश्वर से परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की।
उत्तराखंड : उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष का निधन
देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संस्थापक और संरक्षक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भारत सभरवाल का निधन, हो गया । कोरोना संक्रमण के कारण मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, गुरुवार देर रात को कोरोना से उनका निधन कर दिया।
राज्य महासचिव हरीश नारंग ने कहा कि डॉ. भरत ने सभरवाल सभा के कार्यों के साथ-साथ सार्वजनिक सेवा में शामिल कई अन्य सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे । अपने क्लीनिक के माध्यम से सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए, सभरवाल ने हमेशा आम आदमी की पीड़ा को समझा और गरीबों और असहायों की सेवा करते रहे ।

