देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है. इस बीच बच्चों पर कोरोना वायरस के हमले से राज्य सरकार की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक राज्य में 15 दिन के अंदर 1500 से ज्यादा बच्चे संक्रमित पाए गए हैं.
राज्य में तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों से सलाह मशविरा कर रही है. इस दिशा में सरकार की ओर से एक कमेटी भी बनाई गई है। विशेषज्ञ तीसरी लहर को बच्चों के लिए घातक बता रहे हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य बुलेटिन में बच्चों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि राज्य में 1 मई से 15 मई के बीच 1500 से ज्यादा बच्चे संक्रमित हुए हैं.
15 दिन में हजारों बच्चे संक्रमित
इनमें से कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। दून मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे की मौत की भी खबर है. इन सबके बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूरी है कि राज्य के लिए बच्चों के संक्रमण की जानकारी पर विचार किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक 16 से 30 अप्रैल तक 10 साल से कम उम्र के एक हजार बच्चे संक्रमित हुए हैं. इन आंकड़ों की मानें तो यह राज्य के लिए चिंताजनक स्थिति है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को अब बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

