देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है. अगर उत्तराखंड में अब शादी कार्यक्रमों का हिस्सा बनना है तो आरटी पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा । कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब राज्य सरकार राज्य में शादियों को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है. राज्य सरकार अब जल्द ही शादियों में आने वाले मेहमानों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है.

बता दें कि, राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ना सिर्फ 18 मई के बाद भी कर्फ्यू बढ़ाने पर विचार कर रही है, बल्कि अब राज्य सरकार ने शादी के कार्यक्रमों पर भी सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. . इसके चलते अब राज्य में शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया जाने वाला है. इसे देखते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की है और जल्द ही इस फैसले को आदेश के रूप में जारी किया जाएगा.

आपको बता दें कि राज्य सरकार में शादी समारोह में केवल 20 लोगों को शामिल होना अनिवार्य है। लेकिन अब जैसे-जैसे आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं इस प्रतिबंध को और सख्त करने का विचार चल रहा है. जिसके बाद इन 20 लोगों को भी शादी समारोह में कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही आना होगा। राज्य सरकार का मानना है कि राज्य में विवाह समारोह के कारण बड़ी संख्या में मामले बढ़ रहे हैं।