उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM
गंगोत्री धाम के कपाट को आज शुभ मुहूर्त में शुभ अनुष्ठानों के साथ खोल दिए गए है | 25-25 पुजारियों और प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए | हालांकि चारधाम यात्रा कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दी गई है।
कोरोनाकाल में गंगोत्री धाम के कपाट खोलने में सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। 15 मई यानी अक्षय तृतीया के अवसर पर मिथुन लग्न के शुभ मुहूर्त पर 6 माह की विधि-विधान से पूर्वाहन 7.31 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए. वहीं, कोरोना गाइडलाइन नहीं टूटी, इसलिए तीर्थ पुरोहितों की संख्या भी सीमित थी।

उत्तराखंड : अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान से खोले गए गंगोत्री धाम के कपाट
बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट बीते दिन अभिजीत मुहूर्त में 12:15 बजे खोले गए | इतिहास में यह दूसरा मौका है जब चारधाम यात्रा बिना श्रद्धालुओं के शुरू हुई है।
चारधाम के कपाट खुलने की तिथि
यमुनोत्री धाम – 14 मई 2021 (कपाट बीते दिन खुल चुके हैं)
गंगोत्री धाम – 15 मई 2021(कपाट आज खुल गए हैं)
केदारनाथ धाम – 17 मई 2021
बद्रीनाथ धाम – 18 मई 2021
उत्तराखंड : जानिए उत्तराखंड में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम!
देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड : जानिए उत्तराखंड में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम!
राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं. देहरादून में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. जबकि डीजल के दाम में 20 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है. इसके बाद देहरादून में पेट्रोल 90.68 रुपये और डीजल 83.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
वहीं, हरिद्वार में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे और 19 पैसे प्रति लीटर डीजल की बढ़ोतरी हुई है. हल्द्वानी की बात करें तो हल्द्वानी में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें


