देहरादून, पहाड़ समाचार टीम

राजपुर रोड से भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने वार्ड संख्या-17 टैगोर विला में चुनाव बैठक को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की । उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. इस बार भी उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा. कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य से जुड़े काम हुए हैं, अगर कोई कमी रह गई है तो उसे आगे भी पूरा किया जाएगा. भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा का होना जरूरी है। उन्होंने सभी से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील की। आज वार्ड संख्या-17 टैगोर विला में चुनाव बैठक को सम्बोधित कर जनआशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में विधानसभा के हर क्षेत्र में काम हुआ है. बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों ने ऐतिहासिक काम किया है, जिसका फायदा बीजेपी को इस चुनाव में मिलेगा. बीजेपी पूरे राज्य में 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी. वहीं कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास ने बताया कि बीजेपी राजपुर रोड सीट जीत रही है.

विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने के लिए भाजपा ने जिले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार से लेकर जिले के नेता घर – घर जनसंपर्क कर जनता तक पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी विधायक खजान दास द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया व राष्ट्रहित में भाजपा से जुड़कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की।

युवा देश का भविष्य है और युवाओं में समाज का वह क्षेत्र शामिल होता है, जो अभी तक विकास को परिलक्षित करता है, देश की प्रगति और विकास में युवाओं की प्रमुख भूमिका है।