देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
बीजेपी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही समिति के विभिन्न विभागों के प्रमुख और सह-प्रमुखों की भी घोषणा कर दी गई है. चुनाव प्रबंधन समिति और विभागों में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ सांसद, धामी की कैबिनेट के सदस्य और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. बताया गया कि कुछ दिनों बाद चुनाव संचालन समिति की घोषणा की जाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश मदन कौशिक के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार ने मंगलवार शाम चुनाव प्रबंधन समिति एवं विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुखों की सूची जारी की. चुनाव प्रबंधन समिति में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अध्यक्ष, सांसद अजय टम्टा संयोजक एवं राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व विधायक ज्योति प्रसाद गैरोला , पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और विधायक महेंद्र भट्ट को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड देहरादून न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा
प्रबंधन समिति के तहत घोषणापत्र विभाग के मुखिया की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को दी गई है. राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल और सुबोध उनियाल, विधायक चंदन रामदास, हरभजन सिंह चीमा और ऋतु खंडूड़ी और डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ को सह-प्रमुख बनाया गया है.
विशेष संपर्क विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मेयर मनोज गर्ग को सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है।
चार्जशीट विभाग के लिए पूर्व जिम्मेदार विश्वास डाबर को प्रमुख और अधिवक्ता पूरन बिष्ट को सह-प्रमुख बनाया गया है. न्यायिक कार्य एवं चुनाव आयोग से संबंधित विभाग में अधिवक्ता राजीव शर्मा बंटू प्रमुख और अधिवक्ता पुरुषोत्तम दत्त कांडपाल, जयवर्द्धन कांडपाल, प्रभात बिष्ट व नेहा नेगी को सह-प्रमुख बनाया गया है. इसके अलावा चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, स्वागत, सुरक्षा, मीडिया, मीडिया संपर्क, साहित्य प्रकाशन, प्रचार सामग्री, प्रचार सामग्री और साहित्य वितरण, वाहन, प्रवास, विज्ञापन अभियान, वीडियो वैन, संसाधन, लेखा, सांख्यिकी, प्रलेखन, पुस्तिकाएं, साहित्यिक सामग्री, सोशल मीडिया और हाई-टेक अभियान, रचनात्मक, सांस्कृतिक, पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, अतिथि प्रोटोकॉल और व्यवस्था, महिला कार्य, बूथ स्तर का काम, चर्चा के लिए बिंदु, विभाग प्रमुख, सह-प्रमुख भी नियुक्त किया गया है।

